Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : केंद्रीय विद्यालय संभाग स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व 2024-25 का शुभारम्भ केंद्रीय विद्यालय का. हि.वि.वि. परिसर में किया गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ अजय कुमार मिश्र, उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग, दिनेश चंद्र मीणा एवं शालिनी दीक्षित, सहायक आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य ए.के. सिंह ने किया।
राष्ट्रीय एकता पर्व में केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग के छः संकुल के लगभग 350 छात्र एवं अनुरक्षक इसमे भाग ले रहे है। यह कार्यक्रम दिनांक 06/10/2024 से 07/10/2024 तक चलेगा। राष्ट्रीय एकता-पर्व का आयोजन दो समूहों में किया जाता है। समूह ‘अ’ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और समूह ‘ब’ ‘कला उत्सव’ है। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की विविधिता में एकता का जश्न मानना और राष्ट्रीय एकीकरण की साझा पहचान को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियो में राज्यों की भाषा, संस्कृति, परम्पराओ को साझा करते हुए राष्ट्रीय एकीकरण को बढावा देना है, ताकि भारत की विविधिता को समझ कर विद्यार्थी राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करें। कला उत्सव, विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में शुरू किया गया एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के कलात्मक प्रतिभा को पल्लवित एवं पुष्पित करना है।
विद्यालय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर यह वार्षिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय कला एवं विविधिता को समझाने तथा उत्सव के रूप में मनाने का मंच है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत समूह नृत्य, समूह गीत, हस्तकृति, और परियोजना प्रदर्शन, ऑन द स्पॉट पंटिंग कार्यक्रम तथा कला उत्सव के अंतर्गत स्वर संगीत, वाद्य संगीत, नृत्य, नाटक, दृश्य कला और परंपरागत कहानी कथन जैसे कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग के छात्रो के द्वारा प्रस्तुत किये जाएँगे तथा विजेता छात्रो को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा जिसका आयोजन हैदराबाद में होना सुनिश्चित है।
You must be logged in to post a comment Login