Connect with us

बड़ी खबर

रोहनिया बाईपास पर ट्रक को तेज रफ़्तार ट्रक ने मेरी टक्कर चालक कि मौत, खलासी घायल

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रोहनिया/संसद वाणी : थाना क्षेत्र के मोहन सराय पुलिस चौकी अंतर्गत करनाडाड़ी ओवरब्रिज के पास हाईवे पर शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे खड़ी ट्रक को पिछे तेज रफ़्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दि जिससे मौके पर ही चालक कि मौत हो गई और खलासी गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मोहन सराय चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मृतक ड्राइवर की शव को अपने कब्जे में लिया तथा घायल खलासी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के अनुसार करनाडाडी ओवरब्रिज के पहले बेलवा बाबा के पास हाईवे अखरी की ओर से मोहनसराय की तरफ जाते समय सामने से जा रही ट्रक अचानक ब्रेक मारकर हाईवे पर रुक गई जिसके पीछे से आ रही ट्रक असंतुलित होकर ट्रक के पीछे टकरा गयी। ट्रक पर लोहे की पाइप लगी हुई थी जो तेज रफ्तार से केबिन को तोड़ दिया जिससे मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया तथा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। मृतक ड्राइवर आशिक तथा घायल खलासी शौकीन दोनों आपस में सगे भाई थे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.