Connect with us

मनोरंजन

‘नफ़रतें’ के प्रीमियर पर मॉडल-अभिनेत्री मधु दासशर्मा का जलवा, रेड कार्पेट पर छाईं

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई: फिल्म ‘नफ़रतें’ (Nafratein) के भव्य और सितारों से सजे प्रीमियर में मॉडल-अभिनेत्री मधु दासशर्मा (Madhu DasSharma) ने अपनी दिलकश मौजूदगी से सभी का ध्यान खींचा। इस ग्लैमरस शाम में फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन मधु की चमकदार एंट्री ने रेड कार्पेट पर खास रौनक ला दी।

मधु दासशर्मा को फिल्म के मुख्य अभिनेता आर्यन कुमार (Aryan Kumar) के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते हुए देखा गया, जिससे फैंस और मीडिया के बीच चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया। दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने प्रीमियर को और भी खास बना दिया।

इस मौके पर मधु को दिग्गज निर्माता महेंद्र धारीवाल (Mahendra Dhariwal) के साथ भी देखा गया, जिन्होंने ‘माँ तुझे सलाम’, ‘भैयाजी सुपरहिट’, जैसी कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है। दोनों की एक साथ मौजूदगी ने आने वाले समय में संभावित सहयोग की अटकलों को और हवा दे दी।

मधु दासशर्मा को हाल ही में उनके प्रशंसित शॉर्ट फिल्म ‘छाया’ के लिए देशभर में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके अलावा वह फीचर फिल्म ‘द लास्ट हॉरर’ में लीड रोल निभाकर अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

सिर्फ अभिनय ही नहीं, मधु ने फैशन इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई है। वह फेमिना, किंगफिशर 2012, ब्लेंडर्स प्राइड 2015, गोलचा ज्वेलरी, बीबा, लिबास रियाज़ गंगजी, गंगूर ब्राइडल्स, ट्रेसमे, अनिता डोंगरे, शॉपर्स स्टॉप, फेदरशिप, फ्रेंडशिप, ग्लोबल देसी, मंदिरा बेदी जैसे दिग्गज ब्रांड्स और डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं।

मधु के पास इस समय कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं, और उनके फैंस उन्हें जल्द ही नए अवतारों में पर्दे पर देख सकेंगे।

अधिक अपडेट्स के लिए बने रहिए—मधु दासशर्मा जल्द फिर करेंगी धमाका!

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.