Connect with us

वाराणसी

विद्यालय से लेकर बीआरसी तक निकली मतदाता जागरूकता रैली की , दिलाई गई शपथ

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को पिंडरा विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों व बीआरसी पर मतदाता जागरूकता रैली निकली और शपथ दिलाई गई।


पिंडरा विकास खण्ड के जमापुर, फूलपुर, अजईपुर, सिंधोरा, मंगारी, तिवारीपुर, पिंडरा, रमईपट्टी, विंदा, थानारामपुर, हिवरनपुर, समेत तीन दर्जन प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में गुरुवार को सुबह मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वही अपराह्न में बीआरसी मंगारी पर पिंडरा ब्लॉक के शिक्षकों व बीआरसी के कर्मचारियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा ने शत प्रतिशत मतदान लिए शपथ दिलाई।

इस दौरान उन्होंने कहाकि पिंडरा विस क्षेत्र में 25 को मतदान होगा। इसलिए आप लोगों निर्वाचन ड्यूटी में नही रहेंगे और आप बूथों तक मतदाताओं को पहुचने के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान एआरपी रामसेवक यादव, वीरेंद्र कुमार, प्राधनाध्यापक कुँवर पंकज सिंह, सर्वेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश पाल, प्रमोद सिंह, रवि मौर्या, पप्पू गिरी, अखिलेश मिश्रा, अनिरुद्ध वर्मा, धर्मेंद्र पटेल, सतीश सेठ, संजय कन्नौजिया, जालिम सिंह, अखिलेश सिंह,पंचम पटेल, योगेंद्र पाल, भैयालाल प्रजापति, संजय गुप्ता व नीतू सिंह समेत अनेक शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.