Connect with us

मुम्बई

‘सांसद वाणी’ विशेष रिपोर्ट: राधा कृष्णा रेस्टोरेंट के बाहर फुटपाथ पर अवैध कब्जा, बीएमसी की अधूरी कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई (संसद वाणी): मलाड पश्चिम के खरोड़ी इलाके में मार्वे रोड स्थित दीपमाला सीएचएस लिमिटेड (फायर ब्रिगेड के पास) के बाहर फुटपाथ का नजारा प्रशासन की अनदेखी को बयां कर रहा है। यहाँ फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जे के कारण पैदल चलने वाले आम नागरिकों के लिए रास्ता पूरी तरह बाधित हो चुका है।

हालाँकि ‘सांसद वाणी’ इस बात की पुष्टि या दावा नहीं करता कि यह फुटपाथ घेराव सीधे तौर पर राधा कृष्णा रेस्टोरेंट प्रबंधन द्वारा किया गया है या किसी अन्य असामाजिक तत्व द्वारा, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कब्जा ठीक उसी परिसर के सामने फुटपाथ पर कायम है।

प्रशासन से ‘सांसद वाणी’ के तीखे सवाल:

  1. आँखों पर पट्टी क्यों?
    क्या बीएमसी (BMC) मलाड पी-नॉर्थ वार्ड के अधिकारी इस फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर रास्ता साफ कराएंगे, या फिर हर बार की तरह आँखों पर पट्टी बांधकर इस समस्या को अनदेखा किया जाएगा?
  2. अधूरी कार्रवाई का खेल क्यों?
    जब भी नागरिक शिकायत दर्ज कराते हैं, तो बीएमसी की टीम आकर केवल नाममात्र (अधूरी) कार्रवाई करके क्यों लौट जाती है? आधी-अधूरी कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद क्यों हो रहे हैं?
  3. जनता की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन?
    मुख्य सड़क (मार्वे रोड) पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल यात्रियों को मजबूरी में चलना पड़ता है। अगर कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी?

Continue Reading

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.