Connect with us

वाराणसी

डीसीपी गोमती जोन द्वारा मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र मे वोटिंग के दौरान बूथों का किया निरीक्षण

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्वनाथ प्रताप सिंह
वाराणसी/संसद वाणी :
मनीष कुमार शांडिल्य, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा लोक सभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत 74-लोक सभा क्षेत्र मछली शहर के थाना सिन्धोरा, बड़ागांव, कपसेठी व फूलपुर अन्तर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय सिन्धोरा, संविलयन विद्यालय बरवाँ, उच्च प्राथमिक विद्यालय पिण्डरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गरथमा पिण्डरा, कम्पोजिट स्कूल मरूई पिण्डरा आदि मतदान केन्द्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मतदान केन्द्रों पर ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये। मतदान सुचारु रुप से चल रहा है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.