Connect with us

वाराणसी

तीसरी आँख के दायरे में थी आधे से अधिक बूथ

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी :एक तरफ बूथों पर अर्द्धसैनिक बल और पुलिस बल अराजक तत्वों के ऊपर नजर रखे हुए थे तो दूसरी तरफ तहसील पिंडरा में बने कंट्रोल रूम में तीसरी आंख से बूथों पर नजर रखी जा रही थी।
बताते चलें कि पिंडरा विस क्षेत्र के 389 बूथों में से 216 बूथों पर वेब कॉस्टिंग के तहत कैमरे से नजर रखी जा रही है। पिंडरा कंट्रोल रूम से कैमरे के माध्यम से हर पल की खबर ली जा रही थी। यहां तक कि एक बूथ से विविपैड मशीन के तार खिंच जाने की जानकारी पीठासीन अधिकारी को निर्देश देकर ठीक कराया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि कुल 389 बूथों के सापेक्ष 216 बूथ पर चुनाव आयोग के निर्देश पर वेब कॉस्टिंग के जरिये नजर रखी जा रही थी। जिससे मतदान कर्मियों पर नजर रखने के साथ मतदाताओं पर भी नजर रखी जा रही थी। उक्त व्यवस्था संवेनशील अति संवेदनशील के साथ अधिक बूथों वाले केंद्रों पर उक्त व्यवस्था की गई थी।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.