Connect with us

वाराणसी

मस्तान बाबा का उर्स व मेला में रही जायरीनों की भीड़

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी :क्षेत्र प्रसिद्ध सैयद मस्तान बाबा के मजार काशीपुर ओदार में गुरुवार को आयोजित उर्स व मेला में सुबह से लेकर देर शाम तक जायरीनों की भीड़ रही। मजार पर मत्था टेकने व चादर चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा।

गुरुवार को गागर चादर की रस्म के साथ शुरू हुई हुआ कार्यक्रम देर रात शाम तक चला। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी संख्या में पुलिसबल तैनात रही।

उर्स में पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, सोनभद्र जौनपुर समेत अनेक जिलों से भक्त मन्नते पूरी होने पर चादर चढ़ाते दिखे। उर्स व मेला के दौरान कौव्वाली का भी प्रोग्राम हुआ। जिसमें एक से बढ़कर एक नज्म, गजल और कव्वाली की पेशगोई हुई । उर्स व मेला कमेटी के प्रबन्धक हारून शाह ने बताया कि सुबह से देर शाम तक हजारो भक्तों ने मत्था टेका और मन्नते मांगी।


इस दौरान ग्राम प्रधान शराफत अली, दीपक पांडेय, कुच्चर गोंड़, शेर अली, मेराज शाह, छांगुर शर्मा,साबिर, जावेद व अनीश पांडेय समेत अनेक गणमान्य लोग रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.