Connect with us

राजनीति

यूपी के 9 विधायक देंगे इस्तीफा, सभी सीटों पर होगा उपचुनाव

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखनऊ/संसद वाणी : यूपी के 9 विधायक देंगे इस्तीफा, सभी सीटों पर होगा उपचुनाव, अखिलेश मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं. सपा के अवधेश प्रसाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. सपा के लालजी वर्मा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट से विधायक हैं. सपा के जियाउर रहमान बर्क विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से विधायक हैं.

भाजपा के अनूप वाल्मीकि प्रधान विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से विधायक हैं. बीजेपी के अतुल गर्ग विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो गाजियाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं. बीजेपी के प्रवीण पटेल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो फूलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. योगी सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद विधान परिषद सदस्य की सदस्यता से दिया इस्तीफा, वो योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग में कैबिनेट मंत्री हैं

रालोद के चन्दन चौहान विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. निषाद पार्टी के विनोद कुमार बिंद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो मिर्जापुर जिले की मझवा विधानसभा सीट से विधायक हैं.

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.