Connect with us

बड़ी खबर

खंभे पर बिजली बनाते समय करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइनमैन की हुई मौत

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों ने पावर हाउस पर शव रखकर किया हंगामा व घेराव, कई गांव की बिजली आपूर्ति ठप

रोहनिया/संसद वाणी : राजातालाब थाना क्षेत्र के पयागपुर गांव में मंगलवार को शाम को लगभग 6 खंभे पर बिजली बनाते समय करंट की चपेट में आने से टोडरपुर निवासी 35 वर्षीय धर्मराज राजभर नामक संविदा कर्मी लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर फीता गुलाब राजभर तथा मां सुमन देवी व पत्नी माया देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। और रोते बिलखते हुए परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मृतक धर्मराज राजभर के शव को टोडरपुर पावर हाउस पर रखकर अपने मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा व घेराव किया।

घटना की सूचना पाकर राजातालाब थाना प्रभारी सुमित्रा देवी व कस्बा चौकी प्रभारी रविकांत चौहान ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लिया। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाने की बहुत काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के साथ परिजन अपने मांग पर अड़े रहे। मृतक 6 भाइयों तथा तीन बहनो में सबसे बड़ा था।पावर हाउस पर हंगामा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.