Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Viral News: मेरठ के एक घर में निकाह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब अपनी बहन की हल्दी रस्म में डांस करते हुए एक युवती नीचे गिर गई. जब परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कहते हैं कि मौत कब आ जाए, इसका कोई पता नहीं होता है. ऐसा ही एक मामला मेरठ में देखने को मिला. जहां निकाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं. यहां पर एक युवती की डांस करते वक्त मौत हो गई. वह अपनी बहन की हल्दी सेरेमनी में डांस कर रही थी.
यह मामला मेरठ के अहमदनगर गली नंबर-2 का है. जानकारी के मुताबिक यहां पर रहने वाले आफताब की बेटी का निकाह रविवार होने वाला था. शादी से पहले शनिवार को हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान दुल्हन को घर की महिलाएं हल्दी लगाते हुए मंगल गीत गा रही थीं. इसी समय आफताब के भाई की बेटी (दुल्हन की चचेरी बहन) अपनी सहेलियों के साथ आई और डीजे पर डांस करने लगी. वे सभी केजीएफ फिल्म के गाने ‘मैंने तेरे लिए छोड़ा है जमाना, तेरा इरादा तो बता..’पर डांस कर रही थीं. डांस करते समय अचानक से रिमशा गिर गई.
हो गई मौत
रिमशा के नीचे गिरते ही लोग उसे उठाने पहुंचे. इसके साथ ही उसके चेहरे पर पानी के छींटे डाले गए, लेकिन इसके बाद भी रिमशा को होश नहीं आया. इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद आफताब के घर खुशियां मातम में बदल गईं. अभी निकाह को भी रोक दिया गया है. वहीं, यह पूरी घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
You must be logged in to post a comment Login