Connect with us

वाराणसी

किसानों के बीच पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों के खिलाफ हो रहे अन्याय के लिए प्रशासन को कोसा

पिंडरा/संसद वाणी : पिंडरा तहसील के मानापुर में जंगल की 72 बीघा जमीन के बाबत तहसील प्रशासन द्वारा बुधवार को किसानों की खड़ी फसल को रौद दिया गया था। सूचना मिलने पर गुरुवार दोपहर 12 बजे अजय राय किसानों के बीच पहुंकर किसानों के साथ जमीन पर बैठ गए और वही किसानों ने अपने ऊपर हुए आप बीती सुनायी। किसानो की व्यथा सुनने के बाद खेतों और मकान को जाकर देखा वही पत्रकारों को बताया कि यह सरकार पूरी तरीके से बुलडोजर की सरकार है, गरीबों को सताने वाली सरकार है l

यहां के किसान इस जमीन पर 97 साल से रह रहे हैं यही नहीं इस जमीन के बाबत सरकार बनाम रामनाथ के नाम वाराणसी न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है।

जिसकी 5 अगस्त 2024 को सुनवाई भी है किसानों के रोजी-रोटी का एकमात्र साधन की खेती था उसे भी नष्ट कर दिया गया यहां के किसान काशीद्वार योजना में अपनी जमीन नहीं दिए इसी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है । उन्होंने कहाकि आप लोग जरा भी न घबड़ाये नही कांग्रेस आपके साथ है। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,संतोष राय, किसान नेता संतोष पटेल, राजकुमारी पटेल, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, शाश्वत राय, राजीव राम, रामसनेहीं पांडे, श्रीप्रकाश सिंह, सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेl

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.