Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजेश गुप्ता
मऊ/संसद वाणी : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आज रविवार को भीटी स्थित एक प्लाजा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की एक बैठक संपन्न हुई।जिसमे जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल क्षेत्रीय संयोजक (गोरखपुर) भोला अग्रहरी, क्षेत्रीय सहसंयोजक विष्णु अग्रवाल ने घोसी लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों को भाजपा के विकास कार्यों को विस्तार से बताया और देश एवं प्रदेश में माफिया राज के समूल खात्मे कर अंतिम क्षण तक संघर्ष करने का संकल्प दिलाया ।इसी क्रम में नव नियुक्त जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ गोपाल कृष्ण बरनवाल ने जिले के समस्त व्यापारियों को आश्वस्त किया कि देश एवं प्रदेश की सरकार प्रशासनिक भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु संकल्पित है ,जिसके लिए व्यापारी समाज का संपूर्ण सहयोग अपेक्षित है। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से सहसंयोजक अखिलेश मद्धेशिया ,राघवेंद्र अग्रवाल,रविंद्र गुप्ता ,संतोष खंडेलवार ,अभिषेक खंडेलवाल ,दिनेश बरनवाल ,भारत लाल अग्रवाल ,अंशुमान बरनवाल ,संतोष राजवती , रवि क्षीतिजा, विवेक बरनवाल, कमलेश चौरसिया, पुल्लू सर्राफ, बंटी पांडे, रवि बरनवाल, दिलीप वर्मा, अजय सर्राफ, दुर्गा बरनवाल,आदि लोग उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment Login