Connect with us

बड़ी खबर

ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी ब्लॉक मुख्यालय के समीप रविवार की रात्रि सवा 9 बजे के लगभग ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक 50 वर्षीय बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।
बताते हैं कि चोलापुर थाना क्षेत्र के चितईपुर (भवानी बारी) निवासी मंगल विश्वकर्मा 50 वर्ष बाइक से शादी में जा रहा था। सामने से आ रही तेज गति की ट्रैक्टर मोड़ पर अपना नियंत्रित खो दिया और बाइक सवार को चपेटे में ले लिया। घटना के आधे घंटे बाद मृतक की पहचान हो पाई। वही घटना के बाद भाग रही ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक मुंबई में निजी कम्पनी में नौकरी करता था और घर से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।मृतक को दो लड़के है। घटना स्थल से दो किमी दूर घर होने के कारण परिजनों के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुच गए। इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लेकर ड्राइवर के तलाश में जुट गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.