Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Cricket News: टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 84 रन से हरा दिया.
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 14वां मुकाबला खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान की टीम ने अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान ने इस मैच में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को 84 रनों से हरा दिया। इस मैच में कीवी टीम सिर्फ 75 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद उनकी टीम का नाम एक शर्मनाक लिस्ट में जुड़ गया है। उनकी टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत बेहद खराब रही है। यहां से एक हार उनकी टीम को बैकफुट पर डाल देगा। यहां तक की वह टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं।
- न्यूजीलैंड ने नाम जुड़ा ये रिकॉर्ड
अफगानिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए यह टारगेट आसान सा लग रहा था, लेकिन कीवी टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया और वह 15.2 ओवर में 75 के स्कोर पर ऑलआउट हो गए। इस टारगेट का पीछा नहीं कर सकी न्यूजीलैंड के नाम एक शर्मानाक रिकॉर्ड बन गया।
टी20 वर्ल्ड कप में फुल मेंबर देशों में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने के मामले में 5वें स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। वह साल 2021 में सिर्फ 55 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गए थे।
You must be logged in to post a comment Login