Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चौथे चरण की वोटिंग आज है. चौथे चरण में देश के 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. सियासी जंग में कौन पड़ेगा किस पर भारी, आज जनता फैसला कर देगी.
लोकसभा चुनाव 2024 अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. देश के 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग हो रही है. चौथे चरण में कई दिग्गज अधिकारियों की साख दांव पर लगी है. आंध्र प्रदेश में 25, बिहार में 5, झारखंड में 4, मध्य प्रदेश में 8, महाराष्ट्र में 11, ओडिशा में 4, तेलंगाना में 17 और यूपी में 13 सीटों पर जनता तय करने वाली है कि कौन लोकसभा पहुंचेगा. पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर वोटिंग है, वहीं जम्मू और कश्मीर में 1 सीट पर आज वोटिंग है. चौथे चरण में कन्नौज सीट पर भी वोटिंग है. यहां से समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक उनके खिलाफ चुनावी मैदान में हैं. हैदराबाद से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं. कृष्णानगर लोकसभा सीट पर टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और बीजेपी नेता अमृता रॉय से मुकाबला है. बेगूसराय में गिरिराज सिंह की सीट पर भी वोटिंग है. उनके सामने सीपीआई के अवधेश राय उतरे हैं. मुंगेर में एनडीए की ओर से ललन सिंह और आरजेडी की ओर से अनीता देवी के बीच मुकाबला है.
TMC कार्यकर्ता की हत्या
पश्चिम बंगाल के बोलपुर लोकसभा क्षेत्र के केतुग्राम में अज्ञात बदमाशों ने TMC कार्यकर्ता की हत्या कर दी. वहीं बिहार के मुंगेर में वोटिंग से पहले एक पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई.
पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने परिवार के साथ डाला वोट
पूर्व वाइस प्रेसीडेंट एम वैंकेया नायडू ने अपनी पत्नी ऊषा नायडू के साथ जुबली हिल्स में वोट किया.केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में किया वोट।
You must be logged in to post a comment Login