Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Delhi News: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज करीब 3 घंटे चली। इस बैठक में कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी अहम चर्चा हुई।
सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि राहुल गांधी ने कहा कि वह इस प्रस्ताव पर विचार करेंगे लेकिन उन्हें सोचने के लिए कुछ समय चाहिए। इस बैठक में लोकसभा में जीती और हारी हुईं सीटों पर भी पार्टी नेताओं ने बात की।
You must be logged in to post a comment Login