Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राकेश वर्मा
आजमगढ़/संसद वाणी : आजमगढ़ में एक बार फिर समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहराया है लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून को हुई मतगणना में आजमगढ़ के सदर सीट पर समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 161035 वोट के अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के द्वारा जीत की घोषणा होने के बाद डीएम विशाल भारद्वाज ने मतगणना स्थल एफसीआई गोदाम बिलैसा में विजय प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को जीत का सर्टिफिकेट सौंपा। बता दें कि लोकसभा सदर के लिए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 508239 वोट मिला। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 347204 वोट मिला। जबकि तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी मशहूद अहमद को 179839 वोट मिला।
You must be logged in to post a comment Login