Connect with us

नौकरी

इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का मौका,जानें कैसे करें अप्लाई

Published

on

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए भारतीय तटरक्षक बल का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका आया है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) में नाविक और यांत्रिक पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवदेन की एलिजिबिलिटी आदि डिटेल्स को उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

अगर आप भी इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने नाविक और यांत्रिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 03 जुलाई 2024 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर होनी है भर्ती 

इस भर्ती अभियान के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी) और यांत्रिक के कुल 320 पदों को भरा जाना है। इनमें 260 नाविक और 60 यांत्रिक पद शामिल किए गए हैं।

क्या है एलिजिबिलिटी 

नाविक (जनरल ड्यूटी): काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण।

पदों की शैक्षिक योग्यता के विवरण के लिए आपको अधिसूचना लिंक देखने की सलाह दी जाती है।

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष। उम्मीदवारों का जन्म 01 मार्च 2003 से 28 फरवरी 2007 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।

संबंधित विषयो में अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

कितना मिलेगा वेतन 

नाविक (सामान्य ड्यूटी) – मूल वेतन रु. 21700/- (वेतन स्तर 3)

यांत्रिक – मूल वेतन रु. 29200/- (वेतन स्तर 5)। 

मूल वेतन के अलावा कई और अलाउंसेज भी मिलते हैं।

कैसे करें आवेदन 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://joinindiancoastguard.cdac.in/cgept/ पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर ICG भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें। 

इसके बाद आवश्यक विवरण प्रदान करें। 

फिर आवेदन पत्र जमा करें। 

इसके बाद आवश्यक दस्तावेज जमा करें। 

आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.