सरकारी के कई विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए हर साल बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली जाती हैं. इस बारे में और अधिक जानने के लिए इस खबर को पढ़ें.
Central Gov Jobs: केंद्र सरकार के अधीन आने वाले मंत्रालयों में नौकरी करने का सपना हर किसी का होता है. केंद्र सरकार हर साल भारी संख्या में विभागीय रिक्तियां भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगती है. इन मंत्रालयों में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट स्तर तक की नौकरियां निकलती हैं. यदि आपका भी सपना केंद्र सरकार की नौकरी करने का है तो यह खबर आपके लिए हैं. इस लेख में आप प्रमुख मंत्रालयों में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं के बारे में जान सकेंगे.
केंद्रीय मंत्रालयों के अंदर सैकड़ों विभाग आते हैं. इन विभागों में भर्ती के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC द्वारा परीक्षा का आयोजन कराया जाता है. केंद्र की परीक्षाओं में उम्मीदवारों को एक,दो या तीन चरणों की परीक्षा पास करने के बाद नौकरी मिल जाती है.
UPSC एग्जाम
संघ लोक सेवा आयोग केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के लिए कई तरह की परीक्षाओं का आयोजन कराता है. यूपीएससी सिविल सर्विस, एनडीए, सीडीएस जैसी परीक्षाएं कराता है. केंद्र सरकार के ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए भर्ती करता है. UPSC किन मंत्रालयों और विभागों के लिए परीक्षा लेता है, यह जानने के लिए आपको इसकी वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
SSC IMD साइंटिस्ट एग्जाम
साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने स्टूडेंट यदि केंद्र सरकार में नौकरी पाना चाहते हैं तो उन्हें SSC IMD साइंटिस्ट एग्जाम पर नजर रखनी होगी. कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र में साइंटिस्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होता है. इस एग्जाम के जरिए सैकड़ों पदों को भरा जाता है. इनके बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार को इसकी वेबसाइट पर जाना होगा.
SSC CGL एग्जाम
एसएससी की ओर से हर साल कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल पर भर्ती के लिए सीजीएल परीक्षा का आयोजन होता है. इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार में हजारों रिक्त पदों को भरा जाता है. पहले यग एग्जाम चार फेज में होता था, लेकिन अब यह दो फेज में होने लगा है. इसमें केवल ग्रेजुएट कैंडिडेट ही आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को सीबीआई, इनकम टैक्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो, इंडियन कोस्टगार्ड, रेलवे, इंडियन ऑडिट डिपार्टमेंट जैसे विभागों में नौकरी मिलती है.
IB ACIO एग्जाम
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंवेस्टिगेशन ब्यूरो में भी हर साल पदों को भरा जाता है. इस परीक्षा की अधिसूचना गृहमंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए हासिल की जा सकती है. इस परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रुप बी और सी की नौकरियां मिलती हैं.
SSC CHSL एग्जाम
एसएससी सीजीएल की तरह ही सीएचएसएल की परीक्षा का भी आयोजन हर साल होता है. यह परीक्षा 12वीं पास करने वालों के लिए होती है. इस एग्जाम में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के बाद होता है. केंद्र सरकार के ग्रुप सा और डी पदों पर भर्ती इस परीक्षा के माध्यम से ही होती है.
बगैर परीक्षा के मिल सकती है नौकरी
बिना परीक्षा दिए भी आप कई केंद्र सरकार के अधीन आने वाले विभागों में नौकरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको Mygov Jobs (mygov.in) पर जाकर भर्ती के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. भारत सरकार की ओर से जारी किए गए रिक्त पदों का यहां नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
भारतीय अदालतों में टाइपिस्ट पदों पर लिखित परीक्षा नहीं देना होता है. इसके लिए टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू पास करना होगा.
भारतीय रेल, सेना, बैंक में खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सहायक रेलवे मास्टर और टिकट कलेक्टर पदों पर नौकरी हासिल हो सकती है. खेल कोटा के तहत बगैर परीक्षा दिए सरकारी नौकरी मिल जाती है.
UPSC में असिस्टेंड डायरेक्टर, साइंटिस्ट बी, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्रेड I, स्पेशलिस्ट ग्रेड III जैसे पदों पर नौकरी बगैर परीक्षा दिए मिल जाती है.
You must be logged in to post a comment Login