Connect with us

राजनीति

लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के CM बने पेमा खांडू

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 13 जून को पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके बाद चाउना मीन ने डिप्टी CM की शपथ ली। उनके अलावा बियुराम वाघा, न्यातो दुकम, गणरील डेनवांग वांगसू, वानकी लोवांग, पासंग दोरजी सोना, मामा नटुंग, दासंगलू पुल, बालो राजा, केंटो जिनी और ओजिंग तासिंग ने मंत्री पद की शपथ ली।

ईटानगर स्थित दोरजी खांडू कन्वेशन सेंटर में पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

पेमा खांडू 2016 से अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने नबाम तुकी के इस्तीफे के बाद पहली बार पदभार संभाला था।

पेमा खांडू पहली बार कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री बने थे।

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

अरुणाचल में इस बार भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली है।

पेमा खांडू सहित पार्टी के 10 प्रत्याशी निर्विरोध विधायक चुने गए थ, इसलिए चुनाव 50 सीटों पर ही हुए थे।

राज्य में भाजपा का नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन है, जिसे 5 सीटें मिलीं हैं।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.