Tamil Youtuber Arrested by Police: बिरयानी मैन के नाम से मशहूर तमिल यूट्यूबर अभिषेक राबी को आईटी अधिनियम, महिलाओं का अभद्र चित्रण (निषेध) अधिनियम 1986, महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 और तमिलनाडु महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकथाम अधिनियम (टीएनपीएचडब्ल्यू अधिनियम) के तहत गिरफ्तार किया गया है. हालांकि ये कदम क्यों उठाया गया है इस पर एक नजर डालते हैं.
Tamil Youtuber Arrested by Police: तमिलनाडु के चेन्नई के लोकप्रिय यूट्यूबर अभिषेक राबी, जिन्हें ‘बिर्यानी मैन’ के नाम से जाना जाता है, को महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में चेन्नई साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक महिला ने उनके वीडियो में महिलाओं के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.
जानें किस धारा में पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्रेटर चेन्नई पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, राबी को IT एक्ट, इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन (प्रोहिबिशन) एक्ट 1986, द सेक्सुअल हैरसमेंट ऑफ वुमन एक्ट, 2013 और तमिलनाडु प्रिवेंशन ऑफ वायलेंस अगेंस्ट वुमन एक्ट (TNPHW एक्ट) के तहत गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ दर्ज किए गए बीएनएस सेक्शन में धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और धारा 353 (जनता को भड़काने पर सजा) शामिल हैं.
पुलिस ने ट्विटर पर दी गिरफ्तारी की जानकारी
चेन्नई पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए लिखा, “आइए ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ खड़े हों और एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण को बढ़ावा दें.”
अपने एक वीडियो में, राबी ने डेटिंग और डेटिंग ऐप्स पर मैच खोजने के बारे में टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, “उन (महिलाओं) में आमतौर पर बहुत ज्यादा अहंकार होता है और उन्हें ही ऐप पर बातचीत शुरू करनी पड़ती है. क्या ऐसा भी होगा, कैसे? बस हाय भेज दो, मैं बाकी का ध्यान रखूंगा और तुम्हें सही करूंगा.”
यूट्यूब पर की थी सुसाइड की कोशिश, जिसके बाद उठी गिरफ्तारी की मांग
अन्य रिपोर्टों के अनुसार, एक अन्य मामला भी राबी के खिलाफ दर्ज किया गया था, जब उन्होंने कैमरे पर आत्महत्या करने का प्रयास किया था.
एक यूजर ने एक्स पर साझा किए गए वीडियो में राबी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लिखा, “गिरफ्तार करें #biriyaniman ओपन सुसाइड अटेम्प्ट ऑन यूट्यूब. बहुत सारे बच्चे ये सब देख रहे हैं, वह बच्चों के लिए एक बुरा उदाहरण बन रहा है, जो यूट्यूब के माध्यम से आसानी से प्रभावित हो सकते हैं. @tnpoliceoffl से इस तरह की ट्रिगर सामग्री पर सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध है.”
ये घटना सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न और हेट स्पीच के खिलाफ एक आवाज उठाने का काम कर रही है.
You must be logged in to post a comment Login