Connect with us

अपराध

चालक की सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दो को किया गिरफ्तार

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक फरार आरोपी की तलाश जारी, पिकअप लूटने के चक्कर में की गई हत्या

आजमगढ़/संसद वाणी : जनपद आजमगढ़ के रौनापार थाना के रोहुआर में एक दिन पूर्व महराजगंज जिला के निवासी पिकअप वाहन चालक की जमीन में दफन कर मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक मुख्य आरोपी शंकर कनौजिया फरार है, पुलिस जिसकी तलाश कर रही है। इस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। घटना का कारण पिकअप वाहन लूटना बताया जा रहा है।

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली में मृतक के परिजन ने 11 जुलाई को अपने पिता चालक शैलेंद्र सिंह के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए 10 दिन पूर्व गायब हुए पिकअप ड्राइवर की सिर कटी लाश को एक दिन पूर्व बरामद किया। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम, सर्विलांस व अन्य तकनीकी तरीके से जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों ने पिकप वाहन की व्यवस्था के लिए फर्जी कागज तैयार करने की योजना बनाई। इसी के तहत गोरखपुर से एक हजार में एक गाड़ी बुक कराई और ड्राईवर शैलेन्द्र सिंह से कहा कि फर्नीचर का सामान लाना है। जब हमारी व्यवस्था हो जायेगी तो हम आपसे सम्पर्क करेंगें। 3 जुलाई को शैलेन्द्र की गाड़ी को भाड़े पर ले जाने के लिए आजमगढ़ के लाटघाट बुलाया।

ड्राइवर के आने पर उसे खाद्य पदार्थ में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया गया कुछ देर में वह अचेत हो गया। तब दोनों ने उसे फावड़े/बांका से काटकर गड्ढा खोदकर मकान के पीछे हाते में गर्दन के निचले हिस्से धड़ को मिट्टी में गाड़ दिया। लाश से बदबू न आये इसलिए नमक डालकर घास फुस व मिट्टी से ढ़क दिया। जबकि सिर को शंकर कनौजिया कहीं ले गया। पुलिस लाइन सभागार में आज पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना में शामिल रामछवि उर्फ छबिया मऊ जिले के दोहरीघाट का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी पर 59 मुकदमें दर्ज हैं। जबकि दूसरा आरोपी छांगुर जीयनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस मामले में एक आरोपी शंकर कनौजिया फरार चल रहा है। जिसकी तलाश कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, फावड़ा, दो मोबाइल, पिकप वाहन भी बरामद किया है।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.