Connect with us

राजनीति

बिहार में सियासी पारा हुआ हाई, क्या समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? मोदी-शाह से मिले नीतीश कुमार 

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Nitish Kumar Delhi Visit: मंगलवार को साफ हो जाएगा की सत्ता किसके पास जा रही है. इससे पहले बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. माना जा रहा है JDU राज्य में पहले चुनाव करना चाहती है. इसी कारण नीतीश कुमार दिल्ली का दौरा कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना होनी है. इसमें साफ हो जाएगा की सत्ता किसके पास जा रही है. हालांकि, इससे पहले बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. माना जा रहा है JDU को राज्य में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. इस कारण वो इस का फायदा लेते हुए राज्य में पहले चुनाव करना चाहती है. इसी कारण नीतीश कुमार दिल्ली में PM मोदी और अमित शाह के मुलाकात कर रहे हैं. ये सारे कयास KC त्यागी के बयान के कारण लगाए जा रहे हैं.

बता दें 7वें चरण के मतदान के बाद और मतगणना के ठीक पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली दौरे पर हैं. 3 जून यानी सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इससे पहले केसी त्यागी ने पहले चुनाव की मांग की है. ऐसे में ये दौरा खास हो जाता है.

नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा

सोमवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले NDA की सहयोगी JDU ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की नीति के तहत राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है. इसी बीच पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार दिल्ली में NDA के आला नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. हालांकि, पार्टी ने इस बात से इनकार किया है कि नीतीश इस मांग को लेकर दिल्ली गए हैं.

पार्टी ने किया इनकार

JDU प्रवक्ता और केसी त्यागी ने एस समाचार पोर्टल से कहा कि हम यह स्पष्ट कर रहे हैं नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री से मात्र एक शिष्टाचार मुलाकात थी. वो अपनी आंखों के नियमित जांच के लिए दिल्ली आए थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा था.

सूत्र कर रहे हैं स्वीकार

पार्टी सूत्रों की मानें तो यह मांग नीतीश की राजनीतिक ताकत बढ़ेगी. एक नेता ने कहा कि अगर लोकसभा की अच्छी संख्या में सीटें मिलती हैं तो हम राष्ट्रीय राजनीति में एक अच्छा नाम बनेंगे. अभी हमारे पास विधानसभा में 45 विधायक हैं. अगर समय से पहले चुनाव होते हैं तो उनकी संख्या बढ़ सकती है.

केसी त्यागी ने रखी मांग

ये पूरे कयास केसी त्यागी के एक बयान के कारण लगाए जा रहे हैं. उनके अनुसार, JDU हमेशा से एक देश एक चुनाव के पक्ष में रहा है. केसी त्यागी ने कहा ‘NDA सत्ता में वापस आ रही है.इसलिए हम बिहार में जल्द चुनाव कराने की मांग करते हैं. नीतीश कुमार ने भी हमेशा इसका समर्थन किया है. इससे काफी पैसा बचेगा. हमने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति में भी ये बात कही थी.’

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.