Connect with us

उत्तर प्रदेश

दो लड़कियों संग कार में चल रही थी रासलीला, विंडो पर था बीजेपी का झंडा, अब आ गई शामत 

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा बदतर प्रदेश में भाजपाईयों को सारे कुकर्म का लाइसेंस मिला हुआ है. ये चाहे जो करें, इन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं. प्रदेश की गंदगी साफ करने के लिए इन भाजपाइयों का सूपड़ा साफ करना जरूरी है.

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दो महिलाओं के साथ रोमांस और अश्लील हरकतें करता दिखाई दे रहा है और उसकी गाड़ी पर भाजपा का झंडा भी लगा हुआ है. इस वीडियो को यूपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है जिसके बार यूपी पुलिस हरकत में आ गई है. यह वीडियो बाराबंकी का बताया जा रहा है. दो दिन पुराने इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फैमिली रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार में एक शख्स दो महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है.

कांग्रेस ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘ यह है बाराबंकी का कालिका हवेली रेस्टोरेंट, जो कभी हुड़दंगई के अड्डे के तौर पर जाना जाता था. इनदिनों यह अश्लीलता का भी अड्डा बना हुआ है. इस फैमिली रेस्टोरेंट के सामने का यह दृश्य देखिये. वहां भाजपा के झंडे वाली गाड़ी में सरेआम अश्लीलता का प्रदर्शन हो रहा है. बदतर प्रदेश में भाजपाईयों को सारे कुकर्म का लाइसेंस मिला हुआ है. ये चाहे जो करें, इन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं. प्रदेश की गंदगी साफ करने के लिए इन भाजपाइयों का सूपड़ा साफ करना जरूरी है.’

पुलिस ने लिया संज्ञान

 वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बाराबंकी पुलिस ने बताया कि घटनास्ल पर दिख रही गाड़ी रायबरेली के अरविंद मिश्रा के नाम रजिस्टर है. उनका ड्राइवर आशीष पांडे अपनी प्रेमिका और उसकी ननद के साथ कालिका होटल में खाना खाने आया था. वायरल वीडियो उसी दौरान का है. अरविंद मिश्रा के भाई सुधा शंकर ने कहा कि आशीष ने जानबूझकर गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगाया होगा क्योंकि उनके परिवार का कोई सदस्य बीजेपी में नहीं है. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.