Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Politics News: उत्तर प्रदेश के संभल में सुबह-सुबह जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम को देखकर मुस्लिम समाज के लोग भड़क गए। भीड़ ने पुलिस पर करीब 3 घंटे तक पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया। इसी बीच, अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने संभल में उपद्रवियों की पत्थरबाजी को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे कार्रवाई करेगी, तो पत्थरबाजी होगी।
दरअसल, संभल की जामा मस्जिद को लेकर दावा किया जा रहा है कि सदियों पहले यह एक हिंदू मंदिर था, जिसे मुगल बादशाह बाबर ने तोड़कर मस्जिद बनवा दिया था। ऐसे में मस्जिद के सर्वे को लेकर संभल की एक अदालत में याचिका डाली गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था। इसके बाद 19 नवंबर को मस्जिद का पहली बार सर्वे किया गया। रविवार को टीम दूसरी बार मस्जिद में सर्वे करने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने टीम पर पत्थर फेंके। पत्थरबाजी की इस घटना के बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
संभल मस्जिद विवाद पर क्या बोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जानकारी मिल रही है कि कई लोगों को चोट पहुंची है और एक नौजवान की जान चली गई। जब मस्जिद का सर्वे हो चुका था तो फिर दोबारा से सरकार ने सर्वे क्यों कराया। अखिलेश ने कहा कि दूसरे पक्ष को कोई भी सुनने वाला नहीं है। यह जानबूझकर सरकार ने कराया है। संभल में जो कुछ भी हुआ वो बीजेपी (BJP), सरकार और प्रशासन सबने मिलकर करवाया है। ताकि चुनाव की धांधली और चुनाव की बेईमानी पर चर्चा ना हो पाए। लोकतंत्र में सच्ची जीत लोक से होती है, तंत्र से नहीं होती है।
You must be logged in to post a comment Login