Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजेश गुप्ता
मऊ/संसद वाणी : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जनपद में शांति, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत सायंकाल पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित भारी संख्या में जनपदीय पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहा, रोडवेज, रेलवे स्टेशन रोड व अन्य संवेदनशील,मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर रूट मार्च,पैदल गस्त किया गया। इस दौरान जगह-जगह पर आमजन से वार्ताकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शांति, सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा दिलाया गया एवं अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही साथ पूरे जनपद में क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में महत्वपूर्ण, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रूट मार्च, पैदल गस्त किया जा रहा है एवं संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
You must be logged in to post a comment Login