Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मोदी और याेगी की रणनीति से 2027 में फिर बनाएंगे सरकार
आजमगढ़/संसद वाणी : जनपद आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में संगठन पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। ढाई करोड़ ऑनलाइन सदस्य बना लिए गये हैं। इसके साथ ही ढाई लाख सदस्य भी बना लिए गये हैं, जिसमें 1918 मंडल के चुनाव कर लिए गये हैं 15 तारीख तक जिला अध्यक्षों की चुनाव की प्रक्रिया भी कर ली जाएगी। 2027 में हम मोदी और योगी की रणनीति पर कार्य करते हुए फिर सरकार बनाएंगे। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर चलती है। संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर हम आगे बढ़ने का कार्य करते हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता की पार्टी है जबकि विपक्ष परिवारवादी जातिवादी पार्टी है। PDA को जनता ने नकार दिया है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। विपक्ष नकारात्मक के एजेंडे को लेकर चुनाव लड़ता है। जिसे जनता समझ गई है। संभल में सपा का चरित्र जनता जान चुकी है। समाजवादी पार्टी सनातन को कलंकित करने और अपमानित करने का काम करती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में अयोध्या में कर सेवकों का नरसंहार किया गया। इसके साथ ही साधु संतों महात्माओं के प्रति जिस तरह से सपा के लोग बयान बाजी करते हैं उससे उनकी नियत के बारे में समझा जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय के निर्देश पर संभल में सर्वे शुरू हुआ है सपा ने दो परिवारों की लड़ाई में वर्चस्व की लड़ाई कर दी। हमारी सरकार ने अच्छा काम किया है। सपा पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग हमेशा कानून को चुनौती देने का काम करते हैं। जिस तरह से मस्जिद से बिजली चोरी हो रही थी इस पूरे देश ने देखा समाजवादी पार्टी के लोग बिजली चोरों के साथ खड़े हैं। हमारी सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। वहीं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया है।
You must be logged in to post a comment Login