Connect with us

महाराष्ट्र

कोल्हापुर में भयानक सड़क हादसा, कार की टक्कर से तीन की मौके पर मौत

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Kolhapur Road Accident: कार की टक्कर के बाद बाइक सवार लोग हवा में उछल गए और काफी दूर जाकर गिरे. उनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

सोमवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर के साइबर चौक पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा इतना भयानक था कि देखने वाले हैरान रह गए. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर आपकी रूप कांप उठेगी.

कार सवार ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर

साइबर चौक चौराहे पर वाहन अपने-अपने रास्ते की ओर जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने दो पहिया वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर सवार तीन लोग फुटबॉल की तरह हवा में उछल गए और काफी दूर जाकर गिरे. हादसे के तुरंत बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

72 वर्षीय शख्स चला रहा था कार

रिपोर्ट के मुताबिक, कार को चला रहे 72 वर्षीय वसंत चौहान ने कार से अपना कंट्रोल खो दिया और इसके बाद उनकी कार व्यस्त चौराहे पर जा रहे दो पहिया वाहनों से जा भिड़ी. घायलों को तुरंत सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर है.

नींद का झटका बना हादसे का कारण

पुलिस ने कहा कि कार चलाते वक्त शायद चौहान को नींद का झटका लगा जिसके कारण उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया. उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या चौहान किसी बीमारी के शिकार थे जो ऐसे हादसों का कारण बन सकती थी.

साइबर चौक बेहद व्यस्त चौराहा

बता दें कि कोल्हापुर का साइबर चौक बेहद ही व्यस्त चौराहा है. यह चौराहा राजारामपुरी, शिवाजी यूनिवर्सिटी, राजाराम कॉलेज को जोड़ता है,  साथ ही कई स्कूल व एक साइबर कॉलेज भी इस चौराहे के आसपास हैं.

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.