मुख्यमंत्री द्वारा नव नियुक्त लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सजीव प्रसारण।

जनपद में नव नियुक्त लेखपालों को जिलाधिकारी ने वितरित किया नियुक्ति पत्र।

लेखपालों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण,ईमानदारी एवं पारदर्शी ढंग से करें कार्य : मुख्यमंत्री

शासन द्वारा संचालित कई योजनाओं में लेखपालों की केंद्रीय भूमिका,अपने कार्यों में खरे उतरे लेखपाल:- जिलाधिकारी

मऊ/संसद वाणी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्त पत्र का वितरण लखनऊ में किया। मंडल एवं जनपद मुख्यालयों पर नवनियुक्त लेखपालो को नियुक्त पत्र का वितरण मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कल 7720 लेखपालों का चयन किया गया है।नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समस्त चयनित लेखपालों को बधाई देते हुए उनकी भूमिका को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अभी 4700 लेखपालों की नियुक्ति हेतु अधियाचन प्राप्त हो चुके हैं। शीघ्र ही इनकी भी भर्ती होगी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उनकी सरकार में बिना किसी भेदभाव के सरकारी भर्तियां पारदर्शी ढंग से की जा रही है। विगत वर्षों में प्रदेश सरकार ने 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, जिनमें 1लाख 55 हजार पुलिस एवम् 1लाख 54 हजार शिक्षकों की भर्ती सहित अन्य विभागों की भर्तियां शामिल हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं के उज्जवल भविष्य के माध्यम से ही उ.प्र.को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के पथ पर आगे ले जाना है। अब तक 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारा जा चुका है। 30 लाख करोड रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने की प्रक्रिया में है। युवाओं की नौकरी को लेकर उन्होंने बताया कि 62 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से भी जोड़ा गया। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था एवं नियुक्तियों में बिना भेदभाव एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने से उत्तर प्रदेश देश की छठवीं अर्थव्यवस्था से दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

नए उत्तर प्रदेश को पूरे देश में सम्मान मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की जो पहचान बनी है, प्रदेश सरकार उसको बरकरार रखने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने नव नियुक्त लेखपालों को बिना भेदभाव के पारदर्शी ढंग से कार्य करने को कहा। सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने को भी कहा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आपको एक अवसर मिला है, लोगों के बीच में अच्छी छवि बनाएं। कोई गलत कार्य न करें। अपने कार्यकाल में बेहतरीन कार्य करें जिससे लोग आपको अच्छाई के लिए याद करें।


जनपद स्तर पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद हेतु नव नियुक्त सभी लेखपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं में लेखपाल की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने नवनियुक्त लेखपालों से अपेक्षा की कि आपको सौंप गए कार्यों में आप खरे उतरेंगे।इसके अलावा रियल लीडरशिप को पहचानने भी कहा और पूरी उम्मीद जताई कि नव नियुक्त लेखपाल उदाहरण बनकर समाज के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत करें एवं लोगों के विश्वास पर खरे उतरे। इस दौरान अपर जिला अधिकारी सत्यप्रिय सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार यादव सहित जनपद हेतु चयनित समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।

More From Author

एल्विश यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने भेजा समन

राजनीति में उतरने से पहले बिहार को नाप रहे प्रशांत, इस दिन लॉन्च करेंगे अपनी पार्टी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *