Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रतनपुरा/मऊ/संसद वाणी : रतनपुरा प्रखंड के मड़ैली बढनपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय की 5 कबड्डी खिलाड़ी नेशनल गेम में प्रतिभाग करेंगी। इन पांच महिला खिलाड़ियों के नेशनल गेम में प्रतिभाग की सूचना पर पूरा विद्यालय परिवार सहित जनपद के लोग इन बालिकाओं की प्रतिभा पर गौरवान्वित है। उल्लेखनीय है कि कंप्यूटर क्षेत्र की अग्रणी संस्था एच सी एल फाउंडेशन के स्पोर्ट फॉर चेंज के अंतर्गत नॉर्थ जोन में सात राज्यों ने प्रतिभाग किया। जिसमें यूपी से कंपोजिट विद्यालय मडैली बढ़नपुरा रतनपुरा मऊ की बालिका कबड्डी टीम ने प्रधानाध्यापक विजय बहादुर के सानिध्य एवं कोच जयकुमार के मार्गदर्शन में शिवनाडर विश्वविद्यालय दिल्ली में प्रतिभाग करते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ फाइनल मैच 28- 43 से जीतकर विद्यालय परिवार, बेसिक शिक्षा परिवार, जनपद और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। कबड्डी टीम में अनमोल यादव, कृतिका राजभर, काजल यादव, शीतल कुमारी तथा रितु यादव हैं ।यह सभी छात्राएं आठवीं की छात्रा हैं। इन खिलाड़ियों के कबड्डी में शानदार प्रदर्शन को लेकर के विद्यालय परिवार , बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा अरविंद कुमार और जनपद के समस्त शिक्षकों के अतुलनीय सहयोग के लिए कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीर बहादुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कम्पोजिट स्कूल मडैली बढ़नपुरा की महिला कबड्डी टीम अपने संरक्षक/ अभिभावक प्रधानाध्यापक विजय बहादुर के साथ जोनल टूनामेंट नोयडा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु शिव नाडर युनिवर्सिटी में अपने क्रीड़ा कौशल का प्रदर्शन करने एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपरांत उन्हें नेशनल गेम में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। इससे पूरा जनपद गौरवान्वित है, और महिला खिलाड़ियों को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा अरविन्द कुमार व पूर्व प्रधानाध्यापक मडैली बढ़नपुरा श्री सुनील कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार के साथ् अन्य गणमान्य नागरिकों ने विद्यालय पहुँचकर बालिकाओं को नेशनल गेम जीतने की अग्रिम शुभकामनाये/ बधाई दी।
कबड्डी का नेशनल गेम आगामी 23 ,24 और 25 जुलाई को चेन्नई में खेला जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मड़ैली बढनपुरा की महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
You must be logged in to post a comment Login