Connect with us

विदेश

कपल ने की बेशर्मी की हदें पार, फ्लाइट में ही अश्लील हरकतें करता रहा कपल

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Couple Obscene Acts In Flight: फ्लाइट में एक कपल ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दीं. कपल जहां बैठा था, वहां कुछ बच्चे और दूसरे लोग भी बैठे थे, लेकिन सभी को नजरअंदाज करते हुए वे फ्लाइट में ही इंटिमेट होने की कोशिश करने लगे. इस दौरान किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन हीथ्रो से डबलिन की यात्रा में करीब एक घंटे का समय लगता है. इस एक घंटे की यात्रा के दौरान फ्लाइट में मौजूद कपल करीब 20 मिनट तक अश्लील हरकतें करता रहा. 26 साल की फराह अपनी मां और अपने 32 साल के भाई के साथ फ्लाइट में थी. फराह ने कहा कि मुझे काफी असहजता महसूस हो रही थी. उसने बताया कि कपल लगातार अन्य पैसेंजर्स को नजरअंदाज करता रहा. फ्लाइट में बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन इन सबसे बेपरवाह कपल अश्लील हरकतें करता रहा.

कुछ अन्य लोगों के मुताबिक, अश्लीलता की हदें पार कर रहे कपल को जब टोका गया और उन्हें अपनी-अपनी सीट बेल्ट लगाने को कहा गया, तो शख्स पहले जीप लगाता दिखा. हीथ्रो से BA832 फ्लाइट सुबह 7.28 बजे रवाना हुई थी. ब्रिटिश एयरवेज़ का कहना है कि कर्मचारियों को फ्लाइट में किसी भी तरह की अश्लीलता के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी. अगर ऐसा होता तो उसी वक्त कपल के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाती.

महिला यात्री ने और क्या बताया?

वीडियो को शूट करने वाली फराह ने बताया कि फ्लाइट के टेकऑफ करते ही कपल अपने काम में जुट गया. उसने बताया कि पुरुष और उसकी पार्टनर बेहद गंदे तरीके से ये सबकुछ कर रहे थे. उन्हें जरा भी फिक्र नहीं थी कि हमारे आसपास अन्य यात्री और बच्चे भी हैं. कुछ बच्चे फ्लाइट के कॉरिडोर में इधर-उधर टहल रहे थे. इन बच्चों की उम्र 4 से 8 साल के बीच थी. 

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.