Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डीएम, अपर पुलिस आयुक्त के साथ हो रही बरसात के बीच मोटर बोट पर छाता लगाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते रहे
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई एवं दवाओ का छिड़काव सुनिश्चित कराया जाए -एस.राजलिंगम
बाढ़ चौकिया पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित हो
प्राथमिक विद्यालय सरैंया के राहत शिविर का निरीक्षण कर रह रहे लोगों से वार्ता कर राहत शिविर में उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं के बाबत जानकारी ली
बाढ़ पीड़ितों से चिकित्सा व्यवस्था, राशन वितरण और राहत कार्यों की भी जानकारी ली
वाराणसी/संसद वाणी : जिलाधिकारी एस. राजलिगम और अपर पुलिस कमिश्नर ला/आर्डर एस. चिनप्पा के साथ एनडीआरएफ के मोटर बोट से नमो घाट से पुराना पुल तक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सरैंया के राहत शिविर का भी निरीक्षण कर वहां रह रहे लोगों से वार्ता कर राहत शिविर में उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं के साथ ही चिकित्सा व्यवस्था के बाबत जानकारी ली। राहत शिविर में लोगों को समय से नाश्ता एवं खाना सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने वहां रह रहे बच्चों को दूध आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने हेतु मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया।
बाढ़ पीड़ितों से चिकित्सा व्यवस्था, राशन वितरण और राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई एवं दवाओ का छिड़काव सुनिश्चित कराया जाए। मच्छरों के रोकथाम हेतु फागिंग भी कराये जाने पर विशेष जोर दिया। पुराना पुल के अगल-बगल कूड़ा के ढेर और जलकुंभी को तत्काल हटाए जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु भी नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से भी बाढ़ के बाबत सहित उनकी परेशानियों से भी अवगत हुए। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहनी नजर रखी जाए। क्षेत्रीय लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। बाढ़ चौकिया पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इस पर निगरानी रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर सार्थक अग्रवाल, एनडीआरएफ की टीम उपस्थित रही।
You must be logged in to post a comment Login