Connect with us

बड़ी खबर

ये है दुनिया का सबसे शानदार शहर, जानें भारत में सबसे टाॅप पर कौन सी सीटी…देखें लिस्ट

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंटेलिजेंस यूनिट (Intelligence Unit) ने दुनिया के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहले नंबर पर है। वहीं, भारत के पांच शहरों ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। दरअसल, इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा हर साल एक लिस्ट जारी की जाती है। जिसमें सबसे अधिक रहने लायक शहरों का सर्वे कर उन्हें अंक दिए जाते हैं।

 टॉप 5 शहर

वियना- 98.4

कोपेनहेगन- 98

ज्यूरिख-  97.1

मेलबोर्न- 97

कैलगरी- 96.8

लिस्ट में सबसे नीचे हैं ये शहर

बता दें कि इंटेलिजेंस यूनिट हर साल 173 शहरों का सर्वे कर उन्हें अंक देता है। इन शहरों को कई श्रेणियों जैसे कि स्थिरता स्वास्थ्य, संस्कृति व पर्यावरण, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर अंक दिए जाते हैं। इस साल भी इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा यह लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक, पहले नंबर ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना है, जिसे कुल 98.4 अंक दिए गए हैं। लगातार तीसरी बार वियना सबसे अधिक रहने लायक शहरों में पहले नंबर पर आया है। वहीं, सीरिया की राजधानी दमिश्क 30.7 अंकों के साथ सूची में सबसे नीचे है। कुल मिलाकर सभी शहरों का औसत स्कोर मामूली सुधार के साथ 76.1 है।

सबसे अधिक रहने योग्य हैं भारत के ये 5 शहर

सबसे रहने योग्य शहरों की सूची में भारत के 5 शहर हैं। इनमें राजधानी नई दिल्ली को सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। इसके अलावा चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और अहमदाबाद को सूची में शामिल किया गया है। इस बार काफी हद तक टेक सिटी बेंगलुरु के स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा में सुधार देखा गया है। वहीं, पिछले साल की तुलना के मुताबिक, सबसे अधिक सुधार हॉन्गकॉन्ग में हुआ है। स्थिरता और स्वास्थ्य में सुधार के कारण हॉन्गकॉन्ग की रैंकिंग 61वें से 50वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इजरायल हमास युद्ध के कारण तेल अवीव की रैंकिंग में सबसे अधिक गिरावट देखी गई है। तेल अवीव की रैंकिंग 92 से गिरकर 112 हो गई है।

ये हैं भारत टाॅप 5 शहर

1.नई दिल्ली

2.चेन्नई

3.बेंगलुरु

4.मुंबई

5.अहमदाबाद

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र पश्चिमी यूरोप

पड़ोसी देश पाकिस्तान का कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका सबसे नीचे के 6 शहरों में शामिल है। कराची 42.7 अंक के साथ 169 वें स्थान पर और ढाका 43 अंक के साथ 168वें स्थान पर है। वहीं, पश्चिमी यूरोप सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र पश्चिमी यूरोप के 30 शहरों का औसत स्कोर 92, तो उत्तरी अमेरिका के 25 शहरों का औसत स्कोर 905 है। चार श्रेणियों में सबसे ज्यादा अंकों के साथ पश्चिमी यूरोप सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र है। जबकि, दूसरे स्थान पर शिक्षा में सर्वोत्तम उत्तरी अमेरिका का क्षेत्र है। हालांकि, इस बार दोनों क्षेत्रों स्कोर घटा है।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.