Connect with us

विदेश

US सीक्रेट सर्विस चीफ ने दिया इस्तीफा, ट्रंप पर हुए हमले की ली जिम्मेदारी 

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

US Secret Service: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की प्रमुख किम्बर्ली चीटल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे एक दिन पहले अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेश होने पर ट्रंप पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि इस दौरान उन्होंने इस्तीफा देने से साफ मना कर दिया था. उन्होंने इसके अलावा कहा था कि सीक्रेट सर्विस स्टाफ की कमी का सामना कर रही है।

Kimberly Cheatle: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस निदेशक किम्बर्ली चीटल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. एक दिन पहले उन्होंने स्वीकार किया था कि एजेंसी डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के प्रयास को रोकने के अपने मिशन में विफल रही. चीटल सोमवार को कांग्रेस समिति के समक्ष उपस्थित हुए और कहा कि ट्रम्प पर हमला, जिनके दाहिने कान में हल्की चोट आई है, सीक्रेट सर्विस की विफलता को दर्शाता है. उन्होंने इसे बीते कई दशकों में सीक्रेट सर्विस की सबसे बड़ी विफलता बताया था.

उनका इस्तीफा सोमवार को हाउस ओवरसाइट कमेटी के समक्ष तनावपूर्ण और विवादास्पद सुनवाई के एक दिन बाद आया है. यहां उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के प्रयास से एजेंसी के निपटने को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था. अपने त्यागपत्र ईमेल में उन्होंने लिखा मैं सुरक्षा चूक के लिए पूरी जिम्मेदारी लेती हूं.  हाल की घटनाओं के मद्देनजर मैंने भारी मन से सीक्रेट सर्विस निदेशक के पद से हटने का कठिन निर्णय लिया है. राष्ट्रपति जो बाइडन  ने उन्हें साल 2022 में  एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया था. 

देर से आया इस्तीफा 

प्रतिनिधि सभा के रिपब्लिकन स्पीकर माइक जॉनसन ने संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत देर से हुआ है उन्हें कम से कम एक सप्ताह पहले ऐसा करना चाहिए था. मुझे यह देखकर खुशी हुई कि उन्होंने रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों के आह्वान पर ध्यान दिया है. 

हमले की जानकारी देने से इंकार

ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान हमला होने के बाद रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ने चीटल से इस्तीफा देने की मांग की थी. उन्होंने कई सक्रिय जांचों का हवाला देते हुए हमले के बारे में विशिष्ट विवरण देने से इंकार कर दिया था. 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक 20 साल के युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया था. हालांकि इस दौरान स्नाइपर ने युवक को वहीं मार गिराया था.

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.