Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
किसानों ने मंत्री से नहरों में पानी छोड़ने की मांग।
पिंडरा/संसद वाणी : सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को पिंडरा ब्लॉक में चल रहे हर घर नल योजना की हकीकत जानने गांवों में जा धमके। जिससे जलनिगम की अधिकारियों की पोल खुल गई और उनको फटकार लगाई। निरीक्षण पश्चात भानपुर में चौपाल लगाई और जन समस्या को सुना।
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह शुक्रवार को सुबह सबसे पहले पिंडरा ब्लॉक के देवजी गांव पहुचे जहाँ स्वच्छ पेयजल मिशन के तहत बने पानी टँकी और जलापूर्ति व्यवस्था को देखी खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दूर करने का निर्देश दिया। उसके बाद उनका काफिला नदोय पहुचा जहां काम बंद मिलने पर एलएनटी और विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। उसके बाद भई पहुचा और वहाँ बने पानी टँकी और जलापूर्ति व्यवस्था देख सन्तोष जताया।
उसके बाद भाजपा नेता रविशंकर सिंह के आवास पर भानपुर में चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि वर्षों से नहर में पानी न आने खेतों की सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनदासपुर माइनर में पानी न आने की कई जगह शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। जिसपर मंत्री ने सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल पानी छोड़े जाने का निर्देश दिए। वहीं रविशंकर सिंह ने खेतों की सिंचाई के बाबत किसानों की समस्या रखी तो उन्होंने बताया कि पिंडरा ब्लॉक में 50 ट्यूबवेल लिफ्ट सिंचाई के लिए दी जाएगी। इसकी सूची मिलते ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। वही अधिकांश गांवों जैसे मरुई, दिनदासपुर, सिंधोरा, जगदीशपुर, महगांव, औरांव, जाठी, गड़खरा, गजेंद्र सहित तमाम गांव में जल निगम के कार्य धीमी गति से चलने और पाइप लाइन डालने के लिए रास्ते पर गड्ढा खोदकर छोड़ देने की शिकायत की।जिसपर उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी कार्य है उसे तत्काल पूरा किया जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
वही भानपुर चौपाल पहुचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा , ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान बीडीओ डॉ छोटेलाल तिवारी, रामविलास, राम प्रवेश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह देव, फौजदार शर्मा, अभिषेक सिंह राजपूत, शिव गुप्ता, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान इन अधिकारियों की रही उपस्थिति जलनिगम के मुख्य अभियंता विशेश्वर प्रसाद, अधिशाषी अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी, एई अमित सिंह, सद्दाम हुसैन, जेई प्रियंका यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर शमशेर आलम के अलावा नहर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment Login