Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- परिसर में रहने वाले बच्चों को खेल खेलने पर हो रही दिक्कत…..
- सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने मैदान पर किए गए अतिक्रमण न हटे तो पी/उत्तर विभाग के वार्ड कार्यालय परिसर में क्रिकेट मैच का आयोजन की जाने की चेतावनी दी।
मुम्बई/संसद वाणी: मालवणी विभाग में अतिक्रमण कोई आम बात नहीं है। मगर मालवणी BMC कॉलनी में भी भूमाफिया मैदान की जगह हजम कर बच्चो से मैदान छीनना चाहते है। मालवणी गेट 6, चाल 1100 जैन मंदिर के स्थित पूरे मैदान पर घर का अवैध अतिक्रमण, स्लैब, लोखंड रोल बाउंड्री, पतरे का अतिक्रमण कर भूमाफिया मैदान नष्ट कर अतिक्रमण कर रहे है।
स्थानिक बच्चे लोगों पर भारी संकट आ चुका है। क्योंकि मैदान ही नहीं है। आखिर बच्चे खेल खेलेंगे या फिर नशा करेगे। मालवणी के बच्चे निराश होकर जी रहे है। आखिर जनप्रतिनिधि 5 साल से मैदान का सुशोभीकरण भी नहीं कर सकते? मालवणी में मैदान के अभाव में भारी समस्या निर्माण हो चुकी हैं। मैदान बचाव अभियान भी करना जरूरी है। BMC इस समस्या का तुरंत समाधान करना बहुत जरूरी है। बच्चे खेल से ही आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देते है।
सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने तुरंत अतिक्रम हटवाकर बच्चो को खेल खेलने दिया जाए अन्यथा मनपा पी/उत्तर विभाग ने क्रिकेट खेल का आयोजन कर खेल खेलने की चेतावनी दी है।
You must be logged in to post a comment Login