Published
2 years agoon
वाराणसी/संसद वाणी : बीएचयू के केन्द्रीय कार्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने घेराव करके जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों एवं प्राक्टोरियल बोर्ड के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने कार्यालय के गेट पर बैठने के लिए रोक दिया। और एक छात्र पर 5 प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य हावी हो गए और उनका गेट पड़कर गेट तक नहीं जाने दिया जा रहा हैं।
धरना दे रहे छात्रों ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रावासों में व्याप्त प्रशासनिक अराजकता, IOE फंड का दुरूपयोग, प्रवेश अनियमितता, शैक्षणिक गतिविधियों में लापरवाही एवं विद्यार्थियों के अपराधीकरण के विरोध को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
अपडेट बीएचयू: पुनीत मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय में हो रही दिन प्रतिदिन अनीयताओं को लेकर आज हम सभी ने कुल पद को ज्ञापन देने के लिए केंद्रीय कार्यालय पहुंचे थे लेकिन हमें मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया और हमें अंदर नहीं जाने दिया गया हमारे कई साथियों को चोट आई है और कुछ के कुर्ते फाड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में लगातार भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि अगर छात्र अपनी आवाज उठाते हैं तो उन पर एफआईआर दर्ज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस समय परिसर में प्राइवेट बस चलवाया जा रहा है तो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। आज हम सभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता यहां विरोध कर रहे हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई मंत्री भाष्करादित्य त्रिपाठी ने कहा कि विश्वविद्यालय में फंड का दुरुपयोग हो रहा है छात्रों को सही सुविधा नहीं मिल रही हैं ऐसे कुल 19 मुद्दों को लेकर आज हम कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे थे। लेकिन यहां दर्जनों की संख्या में फैक्टोरियल बोर्ड की टीम हमारे साथियों को घसीट रही है और हमें कुलपति से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न प्रकार की अनियमिताओं पर आपका ध्यान आकृष्ट कराकर उनके शीघ्र समाधान की मांग करती है – सर सुंदर लाल अस्पताल में छात्रों के लिए 12-1 बजे तक OPD का समय निर्धारित है। इस समय पर कक्षायें चलने के कारण अनेकों छात्र चिकित्सीय सुविधा से वंचित रह जाते हैं एवं इसी समय अधिकांश छात्रों के OPD में पहुंचने के कारण भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है अतः OPD की सुविधा को छात्रों के लिए पूर्व की भांति पूरे दिन के लिए बहाल की जाए जिससे विद्यार्थी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
यूपी में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा, सीएम योगी ने लॉन्च किया ‘निवेश मित्र 3.0’ पोर्टल
यूपी में ऑटोमैटिक प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू, बैलेंस खत्म होते ही कटेगी बिजली
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची, विनोद तावड़े को टिकट
राज्यसभा चुनाव 2026: तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान महागठबंधन मैदान में, सियासी खेल तेज
यूपी में विधायकों के फोन न उठाने पर प्रशासन तैयार कर रहा है कठोर कार्रवाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट के संभावित प्रभाव पर अपनी राय रखी
You must be logged in to post a comment Login