Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : खत्री हितकारिणी सभा एवं खत्री हितकारिणी महिला शाखा एवं खत्री हितकारिणी युवा सभा के संयुक्त तत्वाधान में ‘विजयोत्सव 2024’ के अंतर्गत आज लामा फाइट क्लब एंड फिटनेस सेंटर।तेलिया बाग में आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न आयु वर्ग की 8 2 युवाओं ने अपने कौशल एवं प्रतिभा का का परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, प्रभु श्री राम के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं जातिगान से हुआ । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं खत्री हितकारिणी सभा के संरक्षक ताराचंद मेहरोत्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ाने एवं प्रशिक्षण हेतु ऊर्जा का कार्य करती है। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से युवाओं में आत्मविश्वास एवं ऊर्जा की वृद्धि होती है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है जिससे वे अपनी प्रतिभाओं के जरिए अपना भविष्य चुन सके जो उनके जीविकोपार्जन में सहायक हो सके। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि हनीश कपूर ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खत्री समाज युवाओं के उत्थान के लिए हमेशा इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है जिससे युवाओं को उचित प्लेटफार्म मिल सके। उन्होंने प्रतिभागी युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आजकल युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उनको आगे बढ़ाने के लिए सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे
खत्री हितकारिणी सभा के अध्यक्ष दीपक बहल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथिगण एवं प्रतिभागियों काy स्वागत करते हुए ने कहा कि समाज युवाओं के उत्थान एवं उनके स्वावलंबन हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा जिससे उनकी प्रतिभा सबके सामने आ सके और और समाज उनकी प्रतिभा का सदुपयोग कर सके। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत एवं सम्मान खत्री हितकारिणी सभा के खेलकूद मंत्री नवीन सेठ ने किया
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल दिनकर राय नारायण यादव नैंसी चौरसिया अंजली कुमारी ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया और उचित दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जी सेठ ने किया।
इस कार्यक्रम में सुनील मेहरोत्रा ,विनीत मेहरा , विजय मेहरोत्रा विनय कपूर पवन मेहरोत्रा डॉक्टर सुदेश खन्ना संजीव अरोड़ा देवांक सेठ ऋषभ सेठ, आदि समाज के सभी लोगों ने योगदान दिया। कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार एवं धन्यवाद खत्री हितकारिणी सभा के महामंत्री शमी खत्री ने किया।
You must be logged in to post a comment Login