Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में वाराणसी से संचालित विश्व विख्यात संस्था साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सौरभ मौर्य ने 210वाँ रक्तदान संपन्न किया। विज्ञप्ति जारी कर डॉ सौरभ मौर्य ने बताया कि शैक्षिक रक्तदान के क्षेत्र में उनके द्वारा वर्ष 2007 से ही स्वैच्छिक रक्तदान नियमित रूप से किया जा रहा है जिसमें अब तक उनके द्वारा 52 बार हॉल ब्लड डोनेशन और 158 बार प्लेटलेट डोनेशन किया जा चुका है। डॉ सौरभ मौर्य ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा भारत के 26 राज्यों में स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से निरंतर लोगों की मदद की जाती है।
You must be logged in to post a comment Login