Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : बेटी का इलाज कराने आये सेना के जवान की सोमवार की सुबह अस्पताल के समीप हार्ट अटैक से मौत होने की आंशका पर पुलिस शव को पीएम भेजा दिया। घटना सुबह 7 बजे की बताई जाती है।
बताते है कि फुलपुर के नथईपुर निवासी ग्राम प्रधान शोभनाथ यादव का पुत्र 28 वर्षीय चंदन यादव जम्मू कश्मीर के राजौरी में सैनिक पद पर कार्यरत है। इन दिनों छुट्टी लेकर अपने दो माह की पुत्री के इलाज के लिए घर आये थे और अर्दली बाजार महावीर रोड स्थित एक शिशु रोग विशेषज्ञ के यहाँ लेकर एडमिट था। सुबह 7 बजे चाय पीने दुकान पर पहुचा तभी वही सीने में तेज दर्द होने के बाद वह गिर पड़ा और जब तक चिकित्सक के पास लोग ले जाते उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना अस्पताल में बेटी के साथ रह रही पत्नी अंतिमा को हुई तो वह बेसुध हो गई।
सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी अस्पताल पहुचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज दिया। वही मौत की सूचना गांव में पहुचते ही मातम छा गया।
विवाहित फौजी चंदन को एक 6 वर्ष का पुत्र अनूप है। फौजी का छोटा भाई अंजन कुमार यादव भी फौज में है। अंजन के आने के बाद ही शव का दाह संस्कार होगा।
चंदन 2020 से फौज में था और जम्मू के राजौरी में तैनात था। उसका भाई अंजन कुमार यादव कुपवाड़ा सेक्टर में है।
You must be logged in to post a comment Login