Connect with us

आजमगढ़

भारतीय जनता पार्टी लोक सभा लालगंज के विधान सभा अतरौलिया में बिंद्राबन मैरिज हॉल में बूथ सम्मेलन सम्पन्न हुआ

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राकेश वर्मा
आजमगढ़/संसद वाणी :
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 80 सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर बूथ मैनेजमेंट पर खासा जोर दे रही है। बूथ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित हो कर बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर बूथ पर बूथ कमेटी का गठन किया है और हर बूथ पर मतदाता सूची के जरिए हर घर के एक-एक मतदाता की पहचान कर पार्टी बूथ समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के समूहों को भी प्रेरित करने का प्रयास करेगी ताकि मतदाताओं को वोटिंग के दिन समूहों में अपने घरों से बाहर निकल कर वोट देने के लिए प्रेरित किया जा सके ताकि भाजपा के पक्ष में मतदान बढ़ाया जा सके। मतदान के दिन पार्टी कार्यकर्ता बूथ पर नियमित अंतराल पर जांच भी करेंगे कि अपने पक्ष के कितने मतदाता वोट डालने के लिए बचे हैं। उसी आधार पर उनसे वोट देने का आग्रह किया जाएगा। पन्ना प्रमुखों से भी निवेदन किया कि वे लोगों को गर्मी सहते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने हर बूथ पर मतदाता सूची के हर पन्ने के लिए पन्ना प्रमुख नियुक्त किया है। पन्ना प्रमुख की यह जिम्मेदारी है कि वह संबंधित पन्ने के मतदाताओं से नियमित रूप से संपर्क एवं संवाद करें और उन्हें मतदान के दिन वोट डालने के लिए प्रेरित करके वोट दिलाने का काम करेंगे।हमारे लिए बूथ अध्यक्ष ही पार्टी का मुख्य नेता होता है।बूथ अध्यक्ष ही हमारे लिए बूथ पर वोट दिलाने का काम करता है। इस अवसर पर सांसद संगीता आजाद,पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद,लोक सभा प्रभारी घनश्याम सिंह पटेल,लोक सभा संयोजक विनोद राय,विधान सभा प्रभारी शेरबहादूर सिंह,विधान सभा संयोजक रमाशंकर वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह,जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी,जिला महामंत्री हरीश तिवारी,जिला मंत्री अभिषेक सिंह,अजय यादव,जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव, आईटी प्रमुख मनीष सिंह,सौरभ कनौजिया,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्र ,जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रतन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रिंस सिंह , आशुतोष चौबे, सुनील पांडेय, रवींद्र सिंह, राजू राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.