Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सोमवार शाम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास एक ज़ोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास की दुकानों की खिड़कियां व दरवाज़े टूट गए। स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई. कई लोगों के घायल होने की सूचना है. एनआईए की टीम जांच में जुट गई है. जम्मू-कश्मीर से लेकर फरीदाबाद तक ‘डॉक्टरों के भेष’ में छिपे आतंक के नेटवर्क का खुलासा हुआ है.
Delhi Blast
दिल्ली को दहला देने वाले धमाके के बाद पूरे देश में खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई है. सोमवार की शाम लाल किले के पास एक कार में हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट के बाद आसपास के वाहनों में आग लग गई. इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है. चश्मदीदों के मुताबिक धमाका बहुत तेज था. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. जांच एजेंसियां भी मौके पर हैं.
धमाके की सटीक वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि धमाके के कारण पास में खड़ी कुछ बसों और वाहनों में आग लग गई। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
मुंबई में भी बढ़ाई गई सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग तेज़
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मुंबई पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। शहर के संवेदनशील इलाकों – जैसे रेलवे स्टेशन, मॉल, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों -पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।पुलिस ने पेट्रोलिंग और नाकेबंदी को और तेज कर दिया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।मुंबई पुलिस आयुक्त ने कहा कि “हमारी सभी टीमें अलर्ट हैं। हर संवेदनशील ज़ोन में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी हैं।”
यूपी में हाई अलर्ट, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
इधर, उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जाए।यूपी पुलिस को प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुलिस ड्रोन और तकनीकी निगरानी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नज़र रखे।इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों की निगरानी के लिए साइबर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।दिल्ली और यूपी की सीमाओं – विशेषकर नोएडा और गाज़ियाबाद – पर नाकेबंदी की जा रही है ताकि संदिग्ध तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।
देशभर में अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां चौकस
दिल्ली धमाके के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने भी इस मामले की प्रारंभिक जानकारी मांगी है। देश के अन्य प्रमुख शहरों -जैसे जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ -में भी पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है।फिलहाल धमाके की जांच जारी है, और दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना पर भरोसा न करें।