Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को लेकर खबर आ रही हैं कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है.
सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की वो अदाकारा है जिनकी एक्टिंग से ज्यादा लोग उनकी खूबसूरती के फैन हैं. एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की उन यंग स्टार्स में शामिल है जो कि आज इंडस्ट्री का काफी अच्छा-खासा नाम है. अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अब सारा अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. अब एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही हैं कि इन्होंने अपना हमसफर चुन लिया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि Sara Ali Khan ने अमीर बिजनेसमैन संग सगाई कर ली है और अब वह जल्द इस साल तक शादी कर लेंगी. सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन की शूटिंग में बिजी है लेकिन इस प्रोजेक्ट के बाद वह किसी भी प्रोजेक्ट को साइन नहीं कर रही हैं क्योंकि वह अपनी शादी के लिए वक्त निकालने वाली हैं.
हालांकि, सारा अली खान या फिर उनके परिवार की तरफ से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की गई है. इसलिए इस बात पर कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. हालांकि, सारा अली खान की बात करें तो वैसे तो इन्होंने कई लोगों को डेट किया है जिसमें कार्तिक आर्यन, क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ इनकी डेटिंग की खबरे काफी चली थी. दोनों के साथ सारा को कई बार देखा भी गया. इन दोनों के अलावा, अभी हाल ही में शिखर पहाड़िया के भाई वीर पहाड़िया संग इनकी डेटिंग की खबरे चल रही हैं.
आपको बता दें कि वीर पहाड़िया एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे और शिखर पहाड़िया के भाई है. शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. सारा अली खान ने अभी हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसमें एक्ट्रेस के साथ वीर पहाड़िया को देखा गया था.
You must be logged in to post a comment Login