Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चोरी,लूट,नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित,फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन सरवन टी. के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट विदुष सक्सेना के नेतृत्व में मुखबिर की सहायता से थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित 10 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त राजकुमार भारद्वाज पुत्र विश्वनाथ भारद्वाज निवासी पचाई जखिनी थाना राजातलाब जनपद वाराणसी को आज भेल कंपनी की तरफ डमरू बाबा के मन्दिर थाना शिवपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लूट का एक एन्ड्रॉयड मोबाईल बरामद कर थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण सुनील कुमार मिश्रा पुत्र धनंजय प्रसाद मिश्रा निवासी संजय नगर कालोनी रमेरपुर पहाड़िया जिला वाराणसी द्वारा थाना शिवपुर में प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपनी मोटरसाइकिल संख्या नं0-UP65EK0450 से रैपिडो से बुंकिग प्राप्त कर कैंट से चमांव के लिये जा रहा था। चमांव गाँव के पास अपनी मोटरसाइकिल रोककर पेशाब करने के लिये कुछ दूर चला गया तभी मेरी मोटरसाइकिल जिस व्यक्ति ने सवारी के लिये बुक किया था, वही लेकर चला गया, मैं पीछा करने के लिये दौड़ा परन्तु मेरी मोटरसाइकिल लेकर वह भाग गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शिवपुर में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 अरुण कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पूछताछ मे अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि जनवरी माह में चमांव गांव में एक रैपिडो बाइक व मोबाइल की लूट हुई थी तो यह लूटा हुआ मोबाइल मेरे पास था जिस कारण पुलिस मेरी तलाश कर रही थी, इस वहज से डरकर मैं आप पुलिस वालों को देखकर भागा। मोबाइल के बारे में पूछताछ किया गया तो बताया कि मेरे मित्र संदीप गौड़ व रजनी चौबे ने मिलकर चमांव गांव के रैपिडो बाइक व मोबाइल की लूट किया था तथा मुझे इस लूटे हुए मोबाइल को बेचने के लिए दे दिया था। मुझे लूट की घटना व लूटी गयी बाइक व मोबाइल की जानकारी थी तथा इस लूटे हुए मोबाइल को बेचने का कार्य मेरे द्वारा किया जाता था। जब लूटे हुए मोबाइल के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि मैने वह मोबाइल बेचने के लिए एक दुकानदार को राजातालाब में दे दिया था, उसे यह नहीं बताया कि यह लूट का मोबाइल है तथा उसे विश्वास में लेकर कि यह मेरा मोबाइल है इसे बेच दो, मोबाइल फोन में उस दुकानदार जिसकी सेल केयर मोबाइल के पास की दुकान है। अभियुक्त को साथ लेकर पुलिस बल राजातालाब बाजार आया जहां पर सेल केयर मोबाइल की दुकान पर पहुंचा। दुकान संचालक गुड्डू राय पुत्र प्रदीप राय निवासी राजातालाब कचनार वाली दुकान पर मौजूद मिले जिसने राजकुमार द्वारा बेचे गये मोबाइल के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि राजकुमार ने कुछ महीने पहले मुझे एक एण्ड्रॉयड फोन बेचने के लिए दिया था कि यह मेरा मोबाइल है इसे बेचवा दो, मुझे पैसे की सख्त जरूरत है परन्तु राजकुमार ने मोबाइल का कोई रसीद पेपर नहीं दिया जिससे यह मोबाइल बिक नहीं पाया। जो मेरे पास रखा है। जिसको कि मैने इनको वापस देने का प्रयास किया परन्तु इन्होने लिया नहीं। दुकान संचालक गुड्डू राय ने इस मोबाइल फोन को राजकुमार को वापस दिया जिसको चेक किया गया तो पता चला कि मुकदमा उपरोक्त में लूट का मोबाइल है जिसे कब्जा पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- उ0नि0 अरुण कुमार सिंह,का0 बलराम वर्मा थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल थे |
You must be logged in to post a comment Login