Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए तमाम कवायद शुरू किये जा रहे है। इसके लिए मंगलवार को सरकारी से लेकर गैर सरकारी संस्थाओं के अलावा विभिन्न राजनैतिक व गैर राजनैतिक संस्थाओं द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।
पिंडरा क्षेत्र के सुरहीं मे मतदान प्रतिशत बढ़ाने के कवायद के तहत ग्रामीणों ने शपथ ली। इस दौरान भाजपा नेता रविशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, एस एस पब्लिक स्कूल बाबतपुर के डायरेक्टर डॉ प्रबोध नारायण सिंह, प्रखर सिंह, जगदीश सिंह, बी पी सिंह, धर्मेंद्र सिंह देव, एडवोकेट सुधीर सिंह एवं शैलेन्द्र सिंह मीनू समेत अनेक लोग रहे।
उसी क्रम में विश्व हिन्दू परिषद मतदाता जागरूकता अभियान के तहत थानेरामपुर, सुरही करखियाव, पिंडरा, ओदार फूलपुर व जमापुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला मंत्री पवन कुमार पाठक व जूनाअखाड़ा महंत अतेंदरानाथ जी शिवांगी महाराज जी जिला सतसंग प्रमुख शैलेंद्र पांडेय जिला धर्म प्रचार प्रमुख चंद शेखर सेठ जिला प्रशासनिक प्रमुख जगदीश सिंह, अवधेश कुमार राय, गौरीश सिंह , ओम प्रकाश सेठ व नखड़ू सिंह रहे।
पिंडरा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर अपने संघ के लोकसभा संयोजक रामाश्रय के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक हरिशंकर, जिला व्यवस्था प्रमुख प्रमोद , व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रमेश व अतुल कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment Login