Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संवाददाता/ दीपक कुमार सिंह
वाराणसी/संसद वाणी : जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा चंदौली क्षेत्र के पलहीपट्टी गोसाईपुर में जनसभा को संबोधन करते हुए विपक्ष पार्टी इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। गृह मंत्री ने बताया कि चंदौली जिले के लोकप्रिय सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे एक नेक और अच्छे सांसद हैं जिनकी हमारी जनता को जरूरत है साथ ही उन्होंने बताया कि चंदौली जिले में अच्छी खेती होती है यहां की मिट्टी काफी उपजाऊ है।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, की 6 चरण का मतदान समाप्त हो चुका है।मेरे पास 5 चरण का आंकड़ा है, 5 चरण में नरेन्द्र मोदी 310 सीटें पार कर चुके हैं।
जनसभा में जुटी भारी भीड़
छठा चरण हो चुका है, सातवां होने वाला है, जिसमें आप लोगों को 400 पार कराना है और उनके द्वारा विपक्ष पर हमला करते हुए बताया गया कि विपक्ष में कोई भी नेता प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं है क्योंकि गठबंधन की सरकार है और उसमें सभी लोग प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखते और उनसे जब पूछा गया कि देश कैसे चलाओगे तो उनके द्वारा बताया गया कि हर 5 साल पर अलग-अलग पार्टी के अलग-अलग प्रधानमंत्री बनाए जाएंगे और केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा सरकार बनने पर राष्ट्रीय सहारा में रुके हुए सारे पैसे को जनता को वापस दिलाने का भी वादा किया गया चंदौली लोकसभा क्षेत्र के जनसभा में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, राज्य सभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह , साधना सिंह, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, सैयदराजा सुशील सिंह, मुगलसराय रमेश जायसवाल, अनामिका चौधरी, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, लोकसभा प्रभारी ओंकार केशरी, संयोजक सर्वेश कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, विंध्यवासिनी उर्फ भोला उपाध्याय, छत्रबली सिंह, हरिवंश उपाध्याय, श्री निकेतन मिश्रा के साथ-साथ भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता रही मौजूद।
You must be logged in to post a comment Login