Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव के आमने हाईवे पर रविवार की सुबह रायबरेली से तरबूज लादकर राजातालाब जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक में धक्का मारते हुए हाईवे पर पलटी गई जिसमें बाइक सवार भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के डेहरिया दयाराम निवासी जयप्रकाश मिश्रा उम्र (32) वर्ष व पत्नी सविता मिश्रा उम्र (30) वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गई।वही पिकअप चालक रायबरेली जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के लोधवा मऊ निवासी मोहम्मद कलीम खान मामूली रूप से चोटिल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसआई दिगम्बर उपाध्याय ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से कछवांरोड स्थित प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।बाइक सवार पति पत्नी वाराणसी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जा रहे थे वही पिकअप चालक तरबूज लेकर राजातालाब मंडी में जा रहा था।घटना के बाद तरबूज हाईवे पर फैल गया पुलिस ने पिकअप सीधा करवाने के बाद हाईवे पर बिखरे तरबूज को हटवाया।
You must be logged in to post a comment Login