Connect with us

दिल्ली

Morning news in Hindi: दिल्ली में चला मोदी मैजिक… Exit Poll में बीजेपी जीत सकती है सभी 7 सीटें,मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की खबरें

Published

on

Morning news in Hindi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Morning news in Hindi: चुनाव प्रचार के लिए तीन सप्ताह की अस्थायी जमानत समाप्त होने के साथ आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को वापस तिहाड़ जेल जाएंगे क्योंकि यहां की एक अदालत ने चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत मांगने की उनकी याचिका पर अपना आदेश पांच जून तक के लिए टाल दिया। 

अरुणाचल विस चुनाव: मतगणना आज, 133 उम्मीदवारों को परिणाम की प्रतीक्षा 

अरुणाचल प्रदेश की 50 विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव में 133 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला रविवार को होगा जब परिणाम सामने आएंगे। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में पहले ही 10 सीट निर्विरोध जीत चुकी है। इसने 2019 के चुनाव में 41 सीट पर जीत दर्ज की थी। रविवार सुबह छह बजे मतों की गिनती शुरू होगी और दोपहर तक अंतिम नतीजे आने की उम्मीद है। 

दिल्ली में धूल भरी आंधी आने से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत, आज हल्की बारिश की संभावना 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को धूल भरी आंधी आने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन तब भी अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को सामान्यतः बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 

‘इंडिया’ गठबंधन ने 295 से ज्यादा सीट जीतने का किया दावा  

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं ने शनिवार को यहां ‘अनौपचारिक बैठक’ कर लोकसभा चुनाव की मतगणना से जुड़ी तैयारियों एवं रणनीति चर्चा की तथा दावा किया कि इस चुनाव में गठबंधन को 295 से अधिक सीट मिलेंगी।

लोकसभा चुनाव के लिए मतगण्ना चार जून को : निर्वाचन आयोग 

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की राज्य विधानसभाओं तथा विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसने कहा कि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती रविवार सुबह छह बजे से शुरू होगी। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती की तारीख चार जून की जगह दो जून कर दी गई थी क्योंकि दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल दो जून को समाप्त हो रहा है और इस दिन तक नए सदन का गठन किया जाना है। 

केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और प्रबल होने से कई इलाकों में भूस्खलन और जलभराव, रेड अलर्ट जारी 

केरल में दस्तक देने के दो दिन बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून के और प्रबल होने से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई तथा दक्षिण और मध्य जिलों में भूस्खलन, पेड़ों के उखड़ने एवं जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। 

दिल्ली में चला मोदी मैजिक… Exit Poll में बीजेपी जीत सकती है सभी 7 सीटें, INDIA गठबंधन का खाता खुलना मुश्किल 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आना शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल में दिल्ली में कमल खिल रहा है। मोदी लहर में एक बार फिर AAP और कांग्रेस उड़ती हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी के खाते में दिल्ली की सातों की सातों सीटें मिलती हुईं दिख रहीं है जबकि AAP और कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई है।

Exit Polls में एनडीए को भारी बहुमत, इंडिया न्यूज और रिपब्लिक भारत ने दी 350 से अधिक सीटें

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद आए कई एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इन सर्वेक्षणों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता संभालने जा रहे हैं। 

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.