Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामा ने अपनी भांजी का किया बलात्कार
मऊ/संसद वाणी : जिले के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है । जहां मामा ने अपनी सात साल के भांजी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित नाबालिक बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पीड़ित नाबालिक बच्ची को पुलिस ने उपचार के लिए महिला जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुवे चिकित्सकों ने घायल बच्ची को उपचार के लिए आजमगढ़ पीजीआई भेज दिया ।
बतातें चलें कि पुलिस को सूचना मिली थी की दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मामा ने अपनी भांजी को नशीला पदार्थ खिला कर बलात्कार किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए भेजकर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पीड़ित नाबालिक बच्ची का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
You must be logged in to post a comment Login